प्रश्नावली 12.2 के हल
कक्षा 10 गणित · अध्याय 12: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन · 8 प्रश्न (ठोसों के संयोजन का आयतन)
एक ठोस एक अर्धगोले पर खड़े एक शंकु के आकार का है जिनकी त्रिज्याएँ 1 cm हैं तथा शंकु की ऊँचाई उसकी त्रिज्या के बराबर है। इस ठोस का आयतन π के पदों में ज्ञात कीजिए।
जहाँ अन्यथा न कहा गया हो, π = 22/7 लिया गया है।
r = 1 cm, h = 1 cm
✔
एक इंजीनियरिंग के विद्यार्थी रेचल से एक पतली एल्यूमीनियम की शीट का प्रयोग करते हुए एक मॉडल बनाने को कहा गया जो एक ऐसे बेलन के आकार का हो जिसके दोनों सिरों पर दो शंकु जुड़े हुए हों। इस मॉडल का व्यास 3 cm है और इसकी लंबाई 12 cm है। यदि प्रत्येक शंकु की ऊँचाई 2 cm हो तो रेचल द्वारा बनाए गए मॉडल में अंतर्विष्ट हवा का आयतन ज्ञात कीजिए। (यह मान लीजिए कि मॉडल की आंतरिक और बाहरी विमाएँ लगभग बराबर हैं।)
बेलन , दो शंकु ; योग ✔
एक गुलाब जामुन में उसके आयतन की लगभग 30% चीनी की चाशनी होती है। 45 गुलाब जामुनों में लगभग कितनी चाशनी होगी, यदि प्रत्येक गुलाब जामुन एक बेलन के आकार का है, जिसके दोनों सिरे अर्धगोलाकार हैं तथा इसकी लंबाई 5 cm और व्यास 2.8 cm है?
✔
कलमदान के रूप में प्रयोग किए जाने वाला लकड़ी का एक कलमदान एक घनाभ के आकार का है जिसमें कलम रखने के लिए चार शंक्वाकार गड्ढे बने हुए हैं। घनाभ की विमाएँ 15 cm × 10 cm × 3.5 cm हैं। प्रत्येक गड्ढे की त्रिज्या 0.5 cm है और गहराई 1.4 cm है। पूरे कलमदान में लकड़ी का आयतन ज्ञात कीजिए।
✔
एक बर्तन एक उल्टे शंकु के आकार का है। इसकी ऊँचाई 8 cm है और इसके ऊपरी सिरे (जो खुला हुआ है) की त्रिज्या 5 cm है। यह ऊपर तक पानी से भरा हुआ है। जब इस बर्तन में सीसे की कुछ गोलियाँ, जिनमें प्रत्येक 0.5 cm त्रिज्या वाला एक गोला है, डाली जाती हैं, तो इसमें से भरे हुए पानी का एक चौथाई भाग बाहर निकल जाता है। बर्तन में डाली गई सीसे की गोलियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
बाहर निकला पानी = डाली गई गोलियों का आयतन:
✔
एक ठोस लोहे का खंभा 220 cm ऊँचाई और 24 cm आधार व्यास वाले एक बेलन के आकार का है, जिस पर 60 cm ऊँचाई और 8 cm त्रिज्या वाला एक अन्य बेलन अध्यारोपित है। इस खंभे का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, जबकि दिया है 1 cm³ लोहे का द्रव्यमान लगभग 8 g होता है। (π = 3.14 लीजिए)
बड़ा बेलन: r = 12 cm, h = 220 cm; छोटा बेलन: r = 8 cm, h = 60 cm; π = 3.14
✔
एक ठोस में, ऊँचाई 120 cm और त्रिज्या 60 cm वाला एक शंकु सम्मिलित है, जो 60 cm त्रिज्या वाले एक अर्धगोले पर आरोपित है। इस ठोस को पानी से भरे हुए एक लंब वृत्तीय बेलन में इस प्रकार सीधा डाल दिया जाता है कि यह बेलन की तली को स्पर्श करे। यदि बेलन की त्रिज्या 60 cm है और ऊँचाई 180 cm है तो बेलन में शेष बचे पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।
r = 60 cm सभी के लिए; शंकु h = 120 cm, बेलन H = 180 cm (60 + 120 = 180, ठोस ठीक समा जाता है)।
✔
एक गोलाकार काँच के बर्तन की एक बेलन के आकार की गर्दन है जिसकी लंबाई 8 cm है और व्यास 2 cm है, जबकि गोलाकार भाग का व्यास 8.5 cm है। इसमें भरे जा सकने वाली पानी की मात्रा माप कर, एक बच्ची यह ज्ञात करती है कि इस बर्तन का आयतन 345 cm³ है। जाँच कीजिए कि उस बच्ची का उत्तर सही है या नहीं, यह मानते हुए कि उपरोक्त मापन आंतरिक मापन है और π = 3.14।
गोले की त्रिज्या R = 4.25 cm; गर्दन r = 1 cm, h = 8 cm; π = 3.14
✔; 346.51 ≠ 345, इसलिए बच्ची का उत्तर सही नहीं
यह हल MP Board (MPBSE), NCERT और CBSE — तीनों के कक्षा 10 गणित के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, क्योंकि तीनों में गणित की पाठ्यपुस्तक NCERT की ही है।